[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर में हुई जोरदार बारिश, बेर के आकार के ओले गिरे, आमजन को गर्मी से मिली राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर में हुई जोरदार बारिश, बेर के आकार के ओले गिरे, आमजन को गर्मी से मिली राहत

इस्लामपुर में हुई जोरदार बारिश, बेर के आकार के ओले गिरे, आमजन को गर्मी से मिली राहत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : कस्बे में गुरुवार रात को आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। शुक्रवार सुबह अच्छी धूप खिली जिससे दोपहर में गर्मी का असर तेज रहा। दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया ओर आसमान में बारिश के काले बादल मंडराने लगे। काले बादलों से चारों ओर अंधेरा छा गया ओर बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर लगभग दो घंटे जोरदार बारिश हुई। बारिश के दौरान बेर के आकार के ओले भी गिरे। तेज बारिश से आमजन को गर्मी व उमस से राहत मिली।

तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से पुराना पोस्ट ऑफिस बस स्टैंड, न्यू बहार कॉलोनी और वार्ड नम्बर 19 में स्कूल के सामने पानी भर गया है जिससे वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे की गलियां बारिश के पानी से लबालब भर गई। जोरदार बारिश से कस्बे के निचले इलाकों में पानी भर गया जिसे लोग देर शाम तक निकालने में लग रहे। देर शाम तक भी लगातार बारिश का दौर जारी रहा।

Related Articles