[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

मंडावा विधायक रीटा चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई तथा नीट पेपर लीक मामले के विरोध में शुक्रवार को मंडावा विधायक एवं झुंझुनूं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडावा एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान मंडावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किरोड़ीमल पायल तथा मंडावा विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

महंगाई से आमजन परेशान : किरोड़ीमल पायल

ज्ञापन के दौरान किरोड़ीमल पायल ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी बेहद परेशान है। पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गरीब एवं मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण ने देश के लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर युवाओं को न्याय दिलाना चाहिए।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश सोनी, पीसीसी सदस्य सलीम सिगड़ी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नवाब खत्री, मंडावा नगर कांग्रेस अध्यक्ष आमीन कारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुस्ताक खान, एडवोकेट अयूब खान, शशिकांत सैनी, मुबारिक काजी, मदनलाल रैगर, अब्बास खान, आसिफ खत्री, परमेश्वर चेजारा, जाकिर रंगरेज, शमशाद खान, सुनील फौजी, पीताम्बर मिश्रा, हरफूल सिंह, दिनेश काला, भगवान सिंह चाहर, मामराज दुलार, राजेश मोगा, प्यारेलाल तेतरवाल, सुनील सोनी, शिशुपाल टांई और इकबाल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में किरोड़ीमल पायल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles