[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीबा बसई में 30 मई को अखंड रामायण पाठ, आचार्य डॉ. अभिमन्यु पाराशर करेंगे दीप प्रज्ज्वलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टीबा बसई में 30 मई को अखंड रामायण पाठ, आचार्य डॉ. अभिमन्यु पाराशर करेंगे दीप प्रज्ज्वलन

टीबा बसई में 30 मई को अखंड रामायण पाठ, आचार्य डॉ. अभिमन्यु पाराशर करेंगे दीप प्रज्ज्वलन

शिमला : पंडित मांगतुराम ख्याली कृषि अनुसंधान केंद्र टीबा बसई में शनिवार, 30 मई 2026 से अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। प्रातः 8:00 बजे से शुरू होने वाले इस अनुष्ठान को पांच विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शिमला के आचार्य डॉ. अभिमन्यु पाराशर दीप प्रज्ज्वलन कर करेंगे।

धार्मिक उत्सव के दौरान शनिवार को दिनभर श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही अगले दिन, रविवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस समस्त आयोजन के मुख्य यजमान एवं प्रायोजक स्व. ख्याली राम (इंदौरिया) तथा स्व. नागर मल (इंदौरिया) डॉ. बृजमोहन शर्मा इंदौरिया होंगे।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का प्रबंधन उमा शंकर शर्मा की देखरेख में किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. बृज मोहन शर्मा (S.J.J. Metal, Hyderabad) हैं। समारोह में क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। आयोजक मंडल ने सभी क्षेत्रीय श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Related Articles