सिंघाना में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी:एक की मौत, निंबड़ी स्टैंड के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच
सिंघाना में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी:एक की मौत, निंबड़ी स्टैंड के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच
सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महेश कुमार (40) की मौत हो गई। मोई भारू सिंघाना निवासी महेश कुमार पुत्र रामनिवास अपनी स्कूटी से सिंघाना से चिड़ावा की ओर जा रहे थे। नीमड़ी स्टैंड के पास तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से महेश कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत चिड़ावा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे निर्मल कुमार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2172175

