[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ में 9 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार:बाइक और मोबाइल जब्त, नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ में 9 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार:बाइक और मोबाइल जब्त, नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई

मुकुंदगढ़ में 9 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार:बाइक और मोबाइल जब्त, नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई

मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ पुलिस ने झुंझुनूं-सीकर हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान युवक को 9 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सोयल के पास से स्मैक के अलावा मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को नाकाबंदी में अजीतपुरा कट से टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल आती दिखी। चालक ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की, जिसे टीम ने रोक लिया।

तलाशी में 9 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी ने अपनी पहचान मुकुंदगढ़ निवासी सोयल (28) पुत्र ताजमूल बताई। उसके पास स्मैक का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ, मोबाइल और बाइक जब्त कर सोयल को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर थानाधिकारी गोपालसिंह थालोर के नेतृत्व में हुई। नवलगढ़ थानाधिकारी अजयसिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker