[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुबई से 23 दिन बाद आया विक्रम स्वामी का शव:11 महीने पहले नौकरी के लिए गए थे, 5 मई को हुआ था निधन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दुबई से 23 दिन बाद आया विक्रम स्वामी का शव:11 महीने पहले नौकरी के लिए गए थे, 5 मई को हुआ था निधन

दुबई से 23 दिन बाद आया विक्रम स्वामी का शव:11 महीने पहले नौकरी के लिए गए थे, 5 मई को हुआ था निधन

चिड़ावा : चिड़ावा की सुथरान बस्ती वार्ड नंबर 24 निवासी विक्रम स्वामी (27) का शव 23 दिन बाद आज सुबह 4 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा। शव को उनके पैतृक निवास पर लाया गया है, जहां दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

11 महीने पहले दुबई गया था

दीवान स्वामी के पुत्र विक्रम स्वामी दुबई में अरेबियन कंस्ट्रक्शन कंपनी (ACC) में कार्यरत थे। वे लगभग 11 महीने पहले नौकरी के लिए दुबई गए थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु 5 मई को हुई थी, जिसके बाद शव दुबई प्रशासन के कब्जे में था। कानूनी और कागजी प्रक्रिया पूरी होने में समय लगने के कारण शव को भारत लाने में 23 दिन का समय लगा।

23 दिन बाद भारत आया शव

परिवार वाले बोले-मौत पर संदेह

मृतक के दादा रणजीत ने बताया- 5 मई को मेरे भाई के पोते का निधन हो गया। 4 दिन तक कंपनी ने गुमराह किया। चिड़ावा के कुछ लोग वहां रहते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे पोते का निधन हो चुका है। कंपनी की ओर से बताया कि अटैक से मौत हुई है। शव के कान के पास और आंख के पास चोट के निशान हैं। हमें उसकी मौत पर संदेह है।

विक्रम स्वामी अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा पहली कक्षा में पढ़ता है। वे अपने माता-पिता के दो बेटों में छोटे थे। विक्रम स्वामी के निधन से परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सैकड़ों लोगों ने उनके शव के आगमन पर दुख व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin