[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखेपुरा टोल प्लाजा पर मदन राठौड़ को पिलाई नींबू शिकंजी:गर्मी में हाईवे पर लोगों को वितरित की, राठौड़ ने की तारीफ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

अखेपुरा टोल प्लाजा पर मदन राठौड़ को पिलाई नींबू शिकंजी:गर्मी में हाईवे पर लोगों को वितरित की, राठौड़ ने की तारीफ

अखेपुरा टोल प्लाजा पर मदन राठौड़ को पिलाई नींबू शिकंजी:गर्मी में हाईवे पर लोगों को वितरित की, राठौड़ ने की तारीफ

रानौली : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर से सीकर जाते समय रानोली-पलसाना क्षेत्र स्थित अखेपुरा टोल प्लाजा पर कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान उन्होंने टोल प्लाजा पर संचालित जल सेवा शिविर का अवलोकन किया और उसकी सराहना की। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और वाहन चालकों को ठंडी नींबू शिकंजी उपलब्ध कराने की इस पहल को उन्होंने सराहनीय बताया।

मदन राठौड़ ने नींबू शिंकजी पिलाई

टोल प्लाजा मैनेजर समय सिंह जाट ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत किया और उन्हें ठंडी नींबू शिकंजी पिलाई। इस अवसर पर मदन राठौड़ ने कहा कि हाईवे पर सफर करने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए इस प्रकार की सेवा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस जल शिविर को मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया, जिसका उद्देश्य तेज गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाना है।

टोल पर चल रही जल सेवा

राठौड़ ने आगे कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़ी ऐसी पहलें समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं और जरूरतमंद लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने में मददगार साबित होती हैं। टोल प्लाजा पर लगातार राहगीरों को नींबू शिकंजी वितरित की जा रही है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।

इस मौके पर टोल प्लाजा मैनेजर समय सिंह जाट, केपी सिंह, खंडेला विधायक सुभाष मील, सुनील भींचर, एनसीबी प्रमोद शर्मा, नेमीचंद भींचर, महावीर लाठर, संजय ओला, अनिल और सुरेश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin