[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गणेश्वर बाजार में बस-ऑटो चालकों में मारपीट:सवारियों को लेकर हुआ विवाद, सड़क पर 20 मिनट तक चला हंगामा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

गणेश्वर बाजार में बस-ऑटो चालकों में मारपीट:सवारियों को लेकर हुआ विवाद, सड़क पर 20 मिनट तक चला हंगामा

गणेश्वर बाजार में बस-ऑटो चालकों में मारपीट:सवारियों को लेकर हुआ विवाद, सड़क पर 20 मिनट तक चला हंगामा

नीमकाथाना : नीमकाथाना के गणेश्वर बाजार स्थित बस स्टैंड पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बस और ऑटो चालकों के बीच मारपीट हो गई। सवारियों को लेकर हुए इस विवाद के कारण मुख्य सड़क पर लगभग 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।

मारपीट और धक्का-मुक्की का आरोप

जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान ऑटो में सवार 3 से 4 लोगों ने बस चालक के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे बस कंडक्टर के साथ भी धक्का-मुक्की और हाथापाई की गई। वहीं, बस चालक की ओर से भी ऑटो चालक के साथ मारपीट होने की बात सामने आई है।

ऑटो चालक झाबर ने बताया कि उनके ऑटो में परिवार के सदस्य थे, जो प्रतिदिन मजदूरी के लिए नीमकाथाना जाते हैं। उन्होंने मुख्य बाजार में एक बुजुर्ग महिला को उतारने के लिए ऑटो रोका था। इसी दौरान पीछे से आई बस ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। झाबर का आरोप है कि इसके बाद बस चालक और कंडक्टर नीचे उतर आए और मारपीट शुरू कर दी।

सड़क पर करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा।
सड़क पर करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा।

हॉर्न बजाने पर ऑटो चालक ने रास्ता नहीं दिया

बस परिचालक अशोक गुर्जर ने घटना का दूसरा पक्ष बताया। उनके अनुसार, गणेश्वर मुख्य बाजार में बस के आगे एक ऑटो चल रहा था। बस चालक ने हॉर्न दिया, लेकिन ऑटो चालक ने रास्ता नहीं दिया। गुर्जर का आरोप है कि इसके बाद ऑटो चालक और उसमें सवार 3-4 लोगों ने बस चालक को नीचे उतारकर मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने यह भी बताया कि सुबह 8 बजे गणेश्वर से नीमकाथाना जाने वाली बस का निर्धारित परमिट समय है।

20 मिनट तक एक-दूसरे से उलझते रहे

इस घटना के दौरान बस में बैठी सवारियों में भी डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार, लगभग 20 मिनट तक दोनों पक्ष सड़क पर अपने वाहन खड़े कर एक-दूसरे से उलझते रहे। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया।

Related Articles