[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद में लाखों के जेवरात व नकदी चोरी:सूने मकान को बनाया निशाना, सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे, ग्रामीणों में आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

धोद में लाखों के जेवरात व नकदी चोरी:सूने मकान को बनाया निशाना, सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे, ग्रामीणों में आक्रोश

धोद में लाखों के जेवरात व नकदी चोरी:सूने मकान को बनाया निशाना, सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे, ग्रामीणों में आक्रोश

धोद : धोद इलाके में चोरों का आतंक जारी है। बीती रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया और लाखों रुपए के जेवर व नकदी चोरी कर ली। लगातार हो रही वारदातों के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे आमजन में रोष है।

मकान मालिक मुकेश शर्मा ट्रक चालक हैं और घटना के समय वे बाहर गए हुए थे। उनकी पत्नी बबीता देवी 17 मई से अपने पीहर गई हुई थीं। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे हुए देखे, जिसके बाद उन्होंने तुरंत परिवार को इसकी सूचना दी।

लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

सूचना मिलते ही धोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जब परिवार घर लौटा, तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले टूटे हुए थे।

गश्त बढ़ाने की मांग

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय लोग पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि रात के समय गश्त व्यवस्था कमजोर होने के कारण चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

धोद इलाके में पिछले कुछ महीनों में चोरी की कई अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं। इनमें 11 मई को धोद मुख्य बाजार में सुनार की दुकान में चोरी का प्रयास, 17 अप्रैल को पानी के कैन चोरी, 12 मार्च को गोगाजी मंदिर में चोरी और 8 दिसंबर को बाइक व पेट्रोल चोरी की वारदातें शामिल हैं। इन सभी मामलों में अब तक पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।

Related Articles