[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में मनाया ईद उल अजहा पर्व:खंडेला रोड ईदगाह में हुई सामूहिक नमाज, एक-दूसरे को गले लगकर दी मुबारकबाद

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में मनाया ईद उल अजहा पर्व:खंडेला रोड ईदगाह में हुई सामूहिक नमाज, एक-दूसरे को गले लगकर दी मुबारकबाद

श्रीमाधोपुर में मनाया ईद उल अजहा पर्व:खंडेला रोड ईदगाह में हुई सामूहिक नमाज, एक-दूसरे को गले लगकर दी मुबारकबाद

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में गुरुवार को ईद उल अजहा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। खंडेला रोड स्थित ईदगाह में सुबह सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। इस दौरान मौलवी मोहम्मद साबिर आलम ने बकरीद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

पर्व के अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मस्जिद के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। ईद उल-अजहा को बकरीद भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन बकरे की कुर्बानी देने की परंपरा है। इस मौके पर शब्बीर लोहार, छुट्टन कुरैशी, गुलफाम हुसैन, आमीर कुरैशी, याकूब कुरैशी, रफीक, उमरद्दीन मणियार, पप्पू मणियार, आबिद सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles