नीमकाथाना में ईद उल अजहा का त्योहार मनाया:ईदगाह और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की, गले लगकर दी मुबारकबाद
नीमकाथाना में ईद उल अजहा का त्योहार मनाया:ईदगाह और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की, गले लगकर दी मुबारकबाद
नीमकाथाना : नीमकाथाना में आज ईद उल अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। छावनी स्थित ईदगाह, शहर की जामा मस्जिद और औद्योगिक क्षेत्र स्थित मदीना मस्जिद सहित आसपास की मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई।
नमाज में मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं। छावनी स्थित ईदगाह में मौलाना मुजम्मिल की मौजूदगी में नमाज अदा की गई। शहर की जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में भी अकीदतमंदों ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद बाजोर, शाकिर अली, कांग्रेस नेता मदन लाल सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। ईद उल अजहा के मौके पर नमाज के बाद कुर्बानियों का सिलसिला भी शुरू हुआ। त्योहार को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल देखा गया।
सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन भी अलर्ट रहा। इस दौरान एसआई विद्याधर शर्मा, एसआई वीरेंद्र सिंह सहित पुलिस बल तैनात रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2171047


