नीट स्टूडेंट प्रदीप मेघवाल सुसाइड प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपा ज्ञापन
नीट स्टूडेंट प्रदीप मेघवाल सुसाइड प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : हाल ही सीकर में गुढ़ागौड़जी के नीट स्टूडेंट प्रदीप मेघवाल सुसाइड प्रकरण में निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग को लेकर एडवोकेट केके सैनी के नेतृत्व में उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन सौंपा। एडवोकेट केके सैनी ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में प्रतिष्ठित समाजसेवायों सहित पूर्व सरपंच बुद्धराम बजावा, राजेश बाघोली, राकेश जमालपुरिया, सीताराम व मोहनलाल ने नीट स्टूडेंट स्वर्गीय प्रदीप मेघवाल की पारिवारिक स्थिति और सम्पूर्ण घटनाक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को अवगत करवाते हुए राज्य सरकार व केंद्र सरकार को रिमाइंडर लेटर भेजकर स्वर्गीय प्रदीप मेघवाल के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की।
मांग पत्र के अनुसार सेवानिवृत्त जजों के नेतृत्व में विशेष जांच कमेटी का गठन कर प्रदीप मेघवाल सुसाइड केस के संपूर्ण प्रकरण में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों से अभद्रता और दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही तथा काॅलेज प्रशासन को जांच के दायरे में शामिल करते हुए निष्पक्ष जांच करवाने तथा पेपर लीक दोषियों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की। पीड़ित गरीब परिवार को शीघ्र दो करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज, मृतक छात्र की तीनों बहनों की सरकार द्वारा निशुल्क पढ़ाई व्यवस्था, परिवार के लिए पक्का मकान बनवाना, मृतक छात्र के पिता राजेश मेघवाल को सरकारी नौकरी देना एवं भविष्य में होने वाली परीक्षाओं को सुव्यवस्थित करवाने हेतु कठोर कानून बनाना तथा पेपर लीक सरगनाओ को आजीवन कारावास या मृत्यु दंड देने की मांग की गई।
इससे पहले प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के ऑफिस में जाकर उक्त ज्ञापन की प्रतिलिपि दी। इस दौरान राकेश जमालपुरिया, मोहनलाल, दौलत महरानियां, मन्नीराम मेघवाल, पवन तंवर, फूलचंद मिस्त्री, सीताराम, भूराराम, ओमप्रकाश, महेश, राकेश, नानू नेताजी, बीरबल, रुड़ाराम, मुरारी लाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2170906

