दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता – महर्षि
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता - महर्षि
रतनगढ़ : पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने मंगलवार को मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक व्हीकल चेयर योजना के तहत रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुधवाली के गंभीर विकलांगता रोग से ग्रसित दो बालकों को ट्राई साइकिल वितरित की।
जानकारी के अनुसार गत दिनों ग्राम बुधवाली में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम के दौरान बालकों के पिता ने राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा एवं पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि की उपस्थिति में अपने बच्चों की गंभीर विकलांगता के बारे में बताते हुए दो ट्राई साइकिल उपलब्ध करवाने की मांग रखी थी।
जिस पर राज्य सरकार ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बालकों को ट्राई साइकिल उपलब्ध करवाई। इसके साथ ही संबंधित परिवार को पालनहार योजना, पेंशन योजना एवं राशन जैसी सरकारी योजनाओं से भी तत्काल जोड़ा गया। वहीं कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से भाजपा रतनगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी एवं उनके सहयोगी दीनदयाल भाटी द्वारा दो लेपटॉप निशुल्क उपलब्ध करवाए गए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता है और जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना हमारा दायित्व है।”
इस दौरान समाज कल्याण विभाग के जिला एवम तहसील स्तरीय अधिकारीयों ने उक्त परिवार को राज्य सरकार द्वारा दी गयी सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष तालनिया,अर्जुन सिंह फ्रांसा,दीनदयाल पारीक,हिम्मत सिंह,जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, दीपक मुरारका,बजरंग लुहानीवाल,सुरेश घारू,हेमन्त पंवार,प्रदीप पारीक,राजेश भावनानी,सुशील इन्दौरिया, प्रशान्त तंवर, मेजर सिंह,राकेश गौड़,खाजन सिंह,सुनील शर्मा,बलवीर स्वामी,मनीष महर्षि सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता एवम गणमान्य जन उपस्थित थे |
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2169275


