खेतड़ी पुलिस ने चोरी का आरोपी पकड़ा:साढ़े 4 महीने से पुलिस को थी तलाश, थार गाड़ी भी जब्त
खेतड़ी पुलिस ने चोरी का आरोपी पकड़ा:साढ़े 4 महीने से पुलिस को थी तलाश, थार गाड़ी भी जब्त
खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने कस्बे में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक थार गाड़ी भी जब्त की है, जिसका उपयोग वारदात में किया गया था।
सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गया था चोर
थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया- 12 जनवरी को कस्बे के वार्ड 19 निवासी शीला पांडे ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शीला पांडे 11 जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे अपने घर पर ताला लगाकर जयपुर गई थीं। शाम करीब 7 बजे जब वह वापस लौटीं, तो उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला खुला था और अंदर दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे।
चोरों ने घर में घुसकर बिस्तर में रखे नकद रुपए और अलमारी में रखे जेवरात चुरा लिए थे। इसके अलावा, कमरों में तोड़फोड़ की गई थी और सीसीटीवी कैमरे तोड़कर डीवीआर भी चोरी कर लिया गया था।
कस्बे में लगातार हो रही चोरियों को गंभीरता से लेते हुए एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी सहायता और प्रयासों के बाद बंधा की ढाणी तन पपुरना निवासी जयसिंह को गिरफ्तार किया।
एक आरोपी पहले भी पकड़ा जा चुका
पुलिस ने आरोपी जयसिंह के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक थार गाड़ी जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिससे करीब दो लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, 90 हजार रुपए नकद और चोरी के पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल बरामद किया गया था। थानाधिकारी ने बताया- गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2169025


