मानोता जाटान में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:महिलाएं मटके लेकर सड़कों पर उतरीं, अवैध कनेक्शन हटाने की मांग
मानोता जाटान में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:महिलाएं मटके लेकर सड़कों पर उतरीं, अवैध कनेक्शन हटाने की मांग
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मानोता जाटान गांव में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। वार्ड नंबर 2 में कई दिनों से नियमित जलापूर्ति नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मटके लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
ग्रामीणों ने बताया कि कई घरों में पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंच रही है। महिलाएं दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। वार्डवासियों ने बताया कि तीन-चार दिन में एक बार पानी की सप्लाई होती है, लेकिन कम दबाव के कारण अधिकांश घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता। जिन घरों में पानी आता भी है, वहां मुश्किल से एक-दो बाल्टी ही मिल पाता है।
वार्ड की महिलाओं ने आरोप लगाया कि पानी सप्लाई करने वाला कर्मचारी भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है। उन्होंने बताया कि सुल्ताना रोड स्थित मेघवालों के मोहल्ले की लाइन में लगे वाल्व को कम खोला जाता है, जिससे पर्याप्त पानी नहीं मिलता। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों ने मुख्य पाइपलाइन में सीधे पाइप डालकर अवैध कनेक्शन कर रखे हैं, जिसका उपयोग खेतों की सिंचाई के लिए किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इन अवैध कनेक्शनों के बावजूद जलदाय विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने विभाग से अवैध कनेक्शनों की जांच कर उन्हें तुरंत हटाने की मांग की है।
गोकुल चंद मेघवाल ने बताया कि ठीचोली जाने वाले रास्ते पर स्थित मेघवाल मोहल्ले में भी पेयजल की भारी किल्लत है। पीने के पानी की व्यवस्था तो किसी तरह हो जाती है, लेकिन पशुओं के लिए पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों को हर तीसरे दिन लगभग 500 रुपए खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
प्रदर्शन में अनीता देवी, निर्मला देवी, ममता देवी, सरोज देवी, संतोष देवी, मिश्री देवी, संजू कुमारी, सोनू कुमारी, अंकित, आर्यन, उमेश, किशोरीलाल और राजेश कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2169024


