[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का प्रदेश अधिवेशन संपन्न:उपेंद्र शर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष, विजय पोटलिया को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का प्रदेश अधिवेशन संपन्न:उपेंद्र शर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष, विजय पोटलिया को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का प्रदेश अधिवेशन संपन्न:उपेंद्र शर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष, विजय पोटलिया को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

सरदारशहर : राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का 58वां दो दिवसीय प्रदेश महासमिति अधिवेशन कोटा में संपन्न हो गया। अधिवेशन के दूसरे दिन नई प्रदेश कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। इसमें उपेंद्र शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष और सरदारशहर के विजय पोटलिया को प्रदेश महामंत्री चुना गया। महावीर सिहाग को सभाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अधिवेशन के पहले सत्र में प्रदेश महामंत्री उपेंद्र शर्मा ने संगठनात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं, संगठन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद दूसरे सत्र में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी उमेश मीणा और सहायक निर्वाचन अधिकारियों भूपसिंह कूकणा तथा चंद्रशेखर शर्मा की देखरेख में यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस प्रदेश कार्यकारिणी में सरदारशहर को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। सरदारशहर के रणवीर सहारण और गौरीशंकर सिहाग को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पदाधिकारियों का माल्यार्पण और अभिनंदन किया गया। अधिवेशन में शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक हितों और संगठन विस्तार से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin