आरजीएचएस व्यवस्था चरमराई, पेंशनर्स में बढ़ा आक्रोश
राजस्थान पेंशनर समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी, भीषण गर्मी व नौतपा में बुजुर्ग पेंशनर्स को भारी परेशानियों का सामना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) योजना में लगातार आ रही समस्याओं को लेकर अब पेंशनर्स का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा बीदासर ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए आरजीएचएस योजना में तत्काल सुधार की मांग की।
पेंशनर्स ने आरोप लगाया कि पिछले लगभग एक वर्ष से अनुमोदित अस्पतालों एवं फार्मा स्टोर्स पर निशुल्क चिकित्सा सुविधा सुचारू रूप से नहीं मिल रही है। कई अस्पतालों ने उपचार देने में अनिच्छा जताई है, वहीं दवाइयों की उपलब्धता भी प्रभावित हो रही है। इससे बुजुर्ग पेंशनर्स को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में बताया गया कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों एवं आरजीएचएस प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। पेंशनर्स का कहना है कि समय पर उपचार नहीं मिलने से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे वरिष्ठ नागरिकों की स्थिति और अधिक चिंताजनक बनती जा रही है।
आंदोलन की चेतावनी राजस्थान पेंशनर सिक्योरिटी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभाव से व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि 13 मई 2026 को भी जिलास्तर पर विरोध दर्ज कराया गया था, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई।
ये रखी प्रमुख मांगें
पेंशनर्स ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार के सामने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिनमें
- आरजीएचएस योजना को बीमा मोड पर नहीं दिया जाए।
- पेंशनर्स के लिए वर्तमान ओपीडी एवं आईपीडी व्यवस्था यथावत रखी जाए
- अनुमोदित अस्पतालों एवं मेडिकल स्टोर्स पर निशुल्क उपचार एवं दवाइयों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
- अस्पतालों एवं फार्मा स्टोर्स को समय पर भुगतान किया जाए, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। जिन पेंशनर्स ने निजी भुगतान कर उपचार करवाया है, उन्हें शीघ्र पुनर्भरण राशि उपलब्ध करवाई जाए
वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ी चिंता
पेंशनर्स ने कहा कि वृद्धावस्था में चिकित्सा सुविधाएं जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार होती हैं। यदि आरजीएचएस जैसी योजना में लगातार अव्यवस्था बनी रही तो हजारों पेंशनर्स का स्वास्थ्य संकट गहरा सकता है। राजस्थान पेंशनर समाज ने सरकार से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल समाधान निकालने की मांग की है, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में पेशंनर समाज के तहसील अध्यक्ष फुसराज गौड, मंत्री रामनारायण पूनियां, ग्रामीण अध्यक्ष भवरांराम जाट के नेतृत्व मे उपखण्ड अधिकारी प्रतिनिधि को मुंख्यमत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया इस अवसर पर सांवरमल शर्मा , विजय सिंह आर्य, कटार सिंह जाखड़, रिगत मल नाई ,अशोक कुमार शर्मा, जगदीश प्रसार सोनी, शिवलाल रेगर, सीताराम नाई, मालाराम गुर्जर, किशोर सिंह राठौड, पूर्णराम लखारा , लक्ष्मीपत, ओम प्रकाश सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2166949


