[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोदी सरकार में सिर्फ महंगाई ही महंगाई है। 10 दिनों में चौथी बार बढे पेट्रोल डीज़ल के दाम,हर दूसरे दिन बढ़ते है चीजों के दाम – रफीक मंडेलिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोदी सरकार में सिर्फ महंगाई ही महंगाई है। 10 दिनों में चौथी बार बढे पेट्रोल डीज़ल के दाम,हर दूसरे दिन बढ़ते है चीजों के दाम – रफीक मंडेलिया

मोदी सरकार में सिर्फ महंगाई ही महंगाई है। 10 दिनों में चौथी बार बढे पेट्रोल डीज़ल के दाम,हर दूसरे दिन बढ़ते है चीजों के दाम - रफीक मंडेलिया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा देश के हालत बद से बत्तर होते जा रहे है,11 दिनों में चौथी बार बढे पेट्रोल डीज़ल व सीएनजी के दाम, आमजन पर चारों तरफ महंगाई की मार , भाजपा सरकार हर मोर्चे पर हो रही नाकाम, जनता पूछे इनसे सवाल ,क्या हुआ चुनावी वादों का हाल । आमजन है परेशान थाली है तो खाना नहीं है, जेब है तो पैसा नहीं है, सिलेंडर है तो गैस नहीं है, डिग्री है तो नौकरी नहीं है, गाड़ी है तो पेट्रोल-डीजल नहीं है,जीवन है तो सुख – शांति नहीं है। ये सब नरेंद्र मोदी की देन है। कांग्रेस के जमाने में आदमी बटुए में पैसा लेकर जाता था और थैला भर सामान लेकर आता था। लेकिन आज भाजपा के समय दुर्गति ऐसी है कि थैला भर पैसा लेकर जाइए तो बटुए में सामान आता है। मंडेलिया ने कहा कांग्रेस सरकार में जब क्रूड आयल का दाम 140 डॉलर प्रति बैरल था, तब पेट्रोल 71 रुपए लीटर और 50 रुपए प्रति लीटर डीजल बिक रहा था। एक्साइज ड्यूटी नहीं बढ़ाई गई, लेकिन मोदी सरकार में ये आंकड़ा 33 रुपए तक गया है। अगर इसी तरह बढ़ती रही महंगाई तो ग़रीब और मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ और अधिक पड़ेगा जिससे आमजन का जीना मुश्किल हो जाएगा ।

Related Articles