खेतड़ीनगर में टीबी जांच शिविर:उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन, 25 रोगियों की जांच और दवा वितरण हुआ
खेतड़ीनगर में टीबी जांच शिविर:उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन, 25 रोगियों की जांच और दवा वितरण हुआ
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में सोमवार को एक दिवसीय निशुल्क टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारत सरकार के राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय गहन टीबी उन्मूलन अभियान का हिस्सा था। मुन्ना लाल जेदिया ने बताया कि शिविर सोमवार सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित हुआ। शिविर में डॉ. दीपिका खुराना, डॉ. भानु मान, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, केशर चावला और बाबूलाल सैनी सहित चिकित्सा दल ने 25 रोगियों की टीबी, बीपी और डायबिटीज की जांच की। इस दौरान निशुल्क दवा वितरण भी किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2166473

