[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तातीजा के रोड़ासर में उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास:55 लाख की लागत से बनेगा, ग्रामीण बोले- इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तातीजा के रोड़ासर में उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास:55 लाख की लागत से बनेगा, ग्रामीण बोले- इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी

तातीजा के रोड़ासर में उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास:55 लाख की लागत से बनेगा, ग्रामीण बोले- इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के तातीजा ग्राम पंचायत के रोड़ासर गांव में सोमवार को 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। यह केंद्र राजस्थान सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच लीलाधर कसाना ने की, जबकि समाजसेवी सुभाष कसाना मुख्य अतिथि रहे। जयराम रोड़ासर, सुरेन्द्र कसाना, मनभर तेली, ईश्वर धेधड़, सुखराम, एडवोकेट भूपेन्द्र और लीलाधर रोड़ासर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। पंडित मोतीलाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न करवाया।

इस अवसर पर समाजसेवी सुभाष कसाना ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए गांव के भामाशाहों ने जमीन दान दी है। इनमें लीलाधर बेटा गणपत राम, धूड़ाराम ठेकेदार बेटा नाजिम राम, सुमेर कसाना बेटा रोहतास और विक्रम ठेकेदार बेटा मनीराम शामिल हैं।

ग्रामीणों और समाजसेवी सुभाष कसाना ने विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवासियों की लंबे समय से लंबित मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस केंद्र से आसपास के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और गांव में ही उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

शिलान्यास के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सूबेदार सुखराम कसाना, नवीन बजाड़, ताराचंद पंच, लीलाराम जागीदार, रामेश्वर लाल रोड़ासर, प्रताप मास्टर, मनभर तेली, विजय सिंह, डॉ कृष्ण सिंह, जगमाल सिंह, ईश्वर सिंह धेदड़, सहीराम मणकस, जयप्रकाश कसाना, हीरालाल गलदरी, मुकेश गुरुजी, नरेश तेली, सर्विस रोड़ा और महेंद्र तलडू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles