[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पेजयल संकट से परेशान ग्रामीणों का जलदाय विभाग पर प्रदर्शन:कर्मचारी पर बदसलूकी के आरोप, आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पेजयल संकट से परेशान ग्रामीणों का जलदाय विभाग पर प्रदर्शन:कर्मचारी पर बदसलूकी के आरोप, आंदोलन की चेतावनी

पेजयल संकट से परेशान ग्रामीणों का जलदाय विभाग पर प्रदर्शन:कर्मचारी पर बदसलूकी के आरोप, आंदोलन की चेतावनी

झुंझुनूं : पेयजल संकट से परेशान लोग ने जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारी ने कहा- क्या मैं पानी अपने घर से लाकर दूं? जहां जाना है जाओ, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ग्रामीणों ने AEN को लिखित शिकायत देकर मेघवाल बस्ती और पंचायत भवन क्षेत्र में पेयजल सप्लाई बहाल करने की मांग की। साथ ही कर्मचारी के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की भी मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

मेघवाल बस्ती और पंचायत क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या

ग्रामीणों ने बताया- खुडाना गांव में पेयजल संकट लंबे समय से बना हुआ है। मेघवाल बस्ती और पंचायत भवन क्षेत्र के लोग लगातार पानी की किल्लत झेल रहे हैं। सप्लाई बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए या तो दूर-दराज भटकना पड़ रहा है या फिर टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश

लगातार समस्या के बावजूद समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार कर्मचारी का व्यवहार भी असहयोगात्मक और अपमानजनक रहा है।

कार्रवाई की मांग और आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने मांग की है कि मेघवाल बस्ती और पंचायत भवन क्षेत्र में तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए और कर्मचारी महेंद्र सैनी के खिलाफ सख्त विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles