[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में पेंशनर्स ने आरजीएचएस सुधारने की मांग की:योजना में आ रही परेशानियों पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में पेंशनर्स ने आरजीएचएस सुधारने की मांग की:योजना में आ रही परेशानियों पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खेतड़ी में पेंशनर्स ने आरजीएचएस सुधारने की मांग की:योजना में आ रही परेशानियों पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खेतड़ी : खेतड़ी में सोमवार को राजस्थान पेंशनर समाज ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) योजना में आ रही परेशानियों के समाधान की मांग की गई। पेंशनर्स ने बताया कि पिछले करीब एक वर्ष से अनुमोदित अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स पर इलाज तथा दवाइयों को लेकर लगातार दिक्कतें आ रही हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा आरजीएचएस योजना लागू किए जाने के बावजूद अनेक अस्पतालों और दवा विक्रेताओं द्वारा सुविधा देने में आनाकानी की जा रही है। पेंशनर्स ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है, जिससे बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्थान पेंशनर समाज ने मांग की है कि आरजीएचएस योजना के अंतर्गत सभी अनुमोदित अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स को नियमित रूप से सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही, पेंशनर्स को बिना बाधा इलाज और दवाइयां मिलना सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं पेंशनर्स ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन जताया। इस मौके पर राधेश्याम जांगिड़, मोहरसिंह, संत कुमार, तुलसीराम, भगवान सिंह, रामस्वरूप गुर्जर, रमेश तिवारी, श्याम सिंह, बाबूलाल, मालीराम, ब्रह्मानंद, रामकिशन, शिवताज सिंह, विशंभर दयाल, माडूराम, मोहरसिंह, वासूदेव और विमल कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles