[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कॉन्स्टेबल भींवाराम को शहीद का दर्जा देने की मांग:बदमाशों का पीछा करते समय हादसे में हुआ था निधन, विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

कॉन्स्टेबल भींवाराम को शहीद का दर्जा देने की मांग:बदमाशों का पीछा करते समय हादसे में हुआ था निधन, विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

कॉन्स्टेबल भींवाराम को शहीद का दर्जा देने की मांग:बदमाशों का पीछा करते समय हादसे में हुआ था निधन, विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

पिलानी : पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने कॉन्स्टेबल भींवाराम के पैतृक गांव भोड़की पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक काला ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर कॉन्स्टेबल भींवाराम को शहीद का दर्जा देने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में विधायक काला ने भींवाराम मेघवाल की शहादत का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कॉन्स्टेबल भींवाराम ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ किया। 17 मई को पुलिस गश्त के दौरान बदमाशों का पीछा करते समय उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उनका असामयिक निधन हो गया।

विधायक काला ने पत्र में लिखा कि उनके निधन से परिवार, समाज और विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। कर्तव्य पालन के दौरान हुई इस दुर्घटना में उनका बलिदान अत्यंत सम्माननीय है। विधायक पितराम सिंह काला ने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से भींवाराम मेघवाल को शीघ्र “शहीद” का दर्जा प्रदान करने की मांग की है।

Related Articles