[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में जलदाय विभाग का घेराव, अधिकारी नदारद:कुर्सियों पर बैठी महिलाएं, पेयजल सप्लाई नहीं होने पर किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में जलदाय विभाग का घेराव, अधिकारी नदारद:कुर्सियों पर बैठी महिलाएं, पेयजल सप्लाई नहीं होने पर किया प्रदर्शन

चिड़ावा में जलदाय विभाग का घेराव, अधिकारी नदारद:कुर्सियों पर बैठी महिलाएं, पेयजल सप्लाई नहीं होने पर किया प्रदर्शन

चिड़ावा : चिड़ावा के वार्ड नंबर 36 और 38 (भगतों का मोहल्ला) में पीने के पानी की गंभीर किल्लत से परेशान सैकड़ों वार्डवासियों ने सोमवार को जलदाय विभाग के कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

अधिकारियों की कुर्सियों पर बैठी महिलाएं

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यालय में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने “जलदाय विभाग मुर्दाबाद” के नारे लगाए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित महिलाएं विभाग के अधिकारियों की कुर्सियों पर बैठ गईं और वहीं धरना शुरू कर दिया।

ट्यूबवेल की पाइपलाइन निकालने के आरोप

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से उनके वार्डों में नलों से पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने ट्यूबवेल की पाइपलाइन निकाल दी है और कनेक्शन काट दिए हैं, जिससे पूरा इलाका पानी के लिए तरस रहा है। वार्डवासियों ने यह भी बताया कि इन वार्डों में अधिकांश गरीब परिवार रहते हैं, जो इस संकट में महंगे दामों पर पानी के टैंकर खरीदने को मजबूर हैं।

एईएन के आश्वासन पर माने

हंगामे की सूचना मिलने पर जलदाय विभाग की एईएन सविता चौधरी मौके पर पहुंचीं और वार्डवासियों से बात की। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। एईएन से ठोस आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और अपना धरना समाप्त कर घरों को लौट गए।

इस विरोध-प्रदर्शन में गोदावरी, संतोष, संजना, सिलोचना, गायत्री, मीरा, सुमन, कलावती, सुनीता, निर्मला, ज्योति शर्मा, ललीता, संजू भारतीय, माया देवी, अनीता, विधा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। पुरुषों में ओपी वर्मा, मंगेश भगत, राकेश, गिगराज भगत, गोविंद, बंटी भूरिया, मंजीत निर्मल, ओमप्रकाश नायक, श्रवण नायक, विजय भगत, श्यामलाल नायक, मुकेश कुमार, ईश्वर कुमावत, बबलू बाड़ेतिया और महेंद्र नायक आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया।

Related Articles