[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का आयोजन:राजीविका की महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, जल संरक्षण का संकल्प लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानापाटनराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का आयोजन:राजीविका की महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, जल संरक्षण का संकल्प लिया

पाटन में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का आयोजन:राजीविका की महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, जल संरक्षण का संकल्प लिया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत

पाटन : पाटन क्षेत्र के रायपुर पाटन में सोमवार को ‘वंदे गंगा जल संरक्षण एवं जन अभियान 2026’ के तहत एक उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान ग्राम खारिया स्थित सिंचाई परियोजना रायपुर बांध पर हुआ।

जल संसाधन विभाग, नीमकाथाना की सहायक अभियंता निकिता के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में राजीविका की 21 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस दौरान पिपल और जल पूजन किया गया, साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण के लिए संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इनमें नीमकाथाना के एडीएम भागीरथ सांख,एसडीएम राजवीर यादव, पाटन तहसीलदार सुभाष चंद्र, राजीविका परियोजना प्रबंधक (पाटन) प्रदीप शर्मा, सहायक कृषि अधिकारी विक्रम सिंह, पंचायत समिति पाटन प्रधान सुवालाल सैनी, प्रमोद सिंह बाजौर, पाटन ग्राम पंचायत सरपंच मनोज चौधरी, उमराव सैनी, राकेश सिंह तंवर और कैलाश स्वामी शामिल थे।

Related Articles