झुंझुनूं : बिजली एवं पानी से संबंधित शिकायत होने पर कंट्रोल रूम में करें संपर्क
बिजली एवं पानी से संबंधित शिकायत होने पर कंट्रोल रूम में करें संपर्क
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : गर्मी के मौसम में बिजली-पानी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है। विद्युत विभाग के द्वारा विद्युत सप्लाई संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए जिले में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है । अजमेर विधुत वितरण निगम लिमिटेड झुंझुनूं वृत्त के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि उपभोक्ता 01592-232790 पर फोन कर अपनी समस्या बता सकते हैं । इसके अलावा कलेक्ट्रट में भी एक कंट्रोल रूम संचालित है। कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 01592 -232237 पर बिजली एवं पानी से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040805


