[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नायक समाज का सेवा अभियान: भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए 200 परिंडे लगाने का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiचूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नायक समाज का सेवा अभियान: भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए 200 परिंडे लगाने का संकल्प

सहीराम नायक की अध्यक्षता में परिंडे लगाओ - पशु पक्षी बचाओ अभियान शुरू, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष का भी मिला समर्थन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति, जिला चूरू के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक के नेतृत्व में परिंडे लगाओ – पशु पक्षियों को बचाओ साप्ताहिक अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह अभियान 24 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत चूरू शहर के सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, श्मशान भूमि एवं चौक-चौराहों पर 200 मिट्टी के परिंडे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त वरिष्ठ रेल चालक सहीराम नायक ने की। पक्षी मेरा परिवार, मेरा मित्र की भावना के साथ भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु- 1.शुभारंभ सेवानिवृत्त जिला न्यायालय कर्मी कानाराम नायक, पूनमराम नायक भील ने 21 परिंडे भेंट कर अभियान का शुभारंभ किया। 2. दाना-पानी की जिम्मेदारी सेवानिवृत्त PHED कर्मी हवासिंह नायक ने मुक्तिधाम चूरू में परिंडों में नियमित दाना-पानी की व्यवस्था का जिम्मा लिया। उनके साथ मैनपाल नायक, मंगल कॉलोनी सहयोग करेंगे। 3.राजनीतिक दलों का सहयोग चूरू जिला कांग्रेस मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण बेसर ने श्मशान भूमि सहनाली छोटी में अपनी टीम के साथ 51 परिंडे अपने निजी खर्चे पर लगवाने का आश्वासन दिया । 4. जनसहयोग की मिसाल मंगल कॉलोनी निवासी इंद्रचंद्र नायक ने एक दिन की मजदूरी, प्रेरणा प्रिंटिंग प्रेस के संचालक कैलाश सैनी एवं रेल कर्मी विक्रम नायक ने भी अभियान में सहयोग देने की घोषणा की।

जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक ने अपने संबोधन में कहा कि नायक समाज सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव सजग रहा है। हम अधिकारों की लड़ाई के साथ-साथ सामाजिक कर्तव्यों का भी निर्वहन करते हैं। यह अभियान एक सप्ताह तक निरंतर चलेगा। आमजन से अपील है कि परिंडे, दाना या श्रमदान कर इस पुण्य कार्य में भागीदार बनें।” इस अवसर पर ओमप्रकाश बाकोलिया, विनायक, कमल नायक, ओमप्रकाश नायक, लालचंद्र नायक, महेंद्र नायक, एडवोकेट जयसिंह नायक, एडवोकेट निर्मल बसेरा, विजय नायक सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles