सीकर में दिनदहाड़े सूने मकान के ताले तोड़े:नकदी समेत जेवर चोरी, फैमिली फंक्शन में गया हुआ था परिवार; CCTV में नजर आया चोर
सीकर में दिनदहाड़े सूने मकान के ताले तोड़े:नकदी समेत जेवर चोरी, फैमिली फंक्शन में गया हुआ था परिवार; CCTV में नजर आया चोर
सीकर : सीकर शहर में सदर थाना इलाके की श्याम कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े चोरी की। चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर, कीमती रत्न और 40 हजार रुपए की नकदी पार ली। घटना के समय पीड़ित परिवार अपने बच्चों के साथ एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने के लिए गांव गया हुआ था। एक चोर पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में जाते हुए नजर आ रहा हैं। चोरी के संबंध में श्याम कॉलोनी निवासी पीड़िता ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है।

परिवार के लोग पहुंचे तो मकान के ताले टूटे मिले
पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि 21 मई को सुबह करीब 9 बजे एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने के लिए बच्चों सहित पुरोहितजी की ढाणी गई हुई थी। शाम करीब 7 बजे घर वापस लौटी, तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो कमरों की अलमारी, बक्से और दराजों के ताले टूटे पड़े थे और पूरा सामान फर्श पर बिखरा हुआ था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चोरों ने पूरे घर के कीमती सामान को चुरा लिया। चोरों ने सोने के झूमर, नोजपिन, चांदी की पायल, अंगूठियां, बिछिया, गले की चेन व कड़ा समेत 40,000 रुपए नकद चुरा लिए। मामले की जांच ASI सुंडाराम के जिम्मे सौंपी है।
पुलिस अब घटना स्थल से जाने वाले सभी रूट पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अज्ञात बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2163894
