[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Wrestlers Protest: किसानों को रोकने के लिए टीकरी बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात, सील करने की तैयारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
नई दिल्लीराज्य

Wrestlers Protest: किसानों को रोकने के लिए टीकरी बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात, सील करने की तैयारी

टीकरी बॉर्डर पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली संसद भवन पर प्रस्तावित धरने में हरियाणा के किसानों के पहुंचने के एलान पर दिल्ली प्रशासन सतर्क है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं बॉर्डर सील करने की तैयारी चल रही है।

नई दिल्ली : दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में हरियाणा के किसानों ने संसद भवन पहुंचने की घोषणा की है। इसके चलते दिल्ली-हरियाणा के टीकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शनिवार दोपहर को ही यहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रविवार सुबह पुलिस फोर्स बढ़ाने और बॉर्डर सील करने की तैयारी है।

इधर, पहलवान विनेश फोगाट ने लोगों से पंचायत में शामिल होने का आह्वान किया है। विनेश ने कहा कि पुलिस ने नई दिल्ली को बंद कर दिया है लेकिन हम सभी से महिला पंचायत में शामिल होने का अनुरोध करते हैं … हम बिना किसी हिंसा के पुलिस द्वारा किए गए सभी अत्याचारों को सहेंगे। दूसरी ओर बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि मैं जांच और नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं। मैंने किसी कमेटी से सवाल नहीं किया। उनके (पहलवानों) बयान लगातार बदल रहे हैं। मुझे अदालत और दिल्ली पुलिस की जांच पर भरोसा है। न्यायपालिका मेरे लिए जो भी फैसला देगी मैं उसका सम्मान करूंगा। मैं किसी भी फैसले के लिए तैयार हूं।

रविवार को दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर किसान संगठनों व खाप पंचायतों ने संसद के निकट ही बड़ी पंचायत करने की घोषणा की है। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता करने के लिए दिल्ली पुलिस भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।

हरियाणा से किसानों को टीकरी बॉर्डर और झाड़ोदा बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश से रोकने के लिए इन सीमाओं पर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। शनिवार दोपहर को दिल्ली पुलिस के 35 कर्मचारी यहां तैनात हो गए। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात तक 100 से अधिक अन्य कर्मचारी पहुंच जाएंगे और सुबह तक पांच से अधिक कंपनियां (500 से अधिक पुलिस कर्मी) बॉर्डर पर मोर्चा संभाल लेंगे।

रैपिड एक्शन फोर्स और आवश्यकता पड़ी तो अर्धसैनिक बल की मदद भी ली जा सकती है। पुलिस बार्डर को सील कर देगी। इसके लिए भारी वजन वाले आरसीसी से बने बड़े-बड़े ब्लॉक और लोहे के बैरिकेड तैयार रखे गए हैं। हरियाणा सरकार से भी दिल्ली पुलिस को मदद मिल रही है।

हरियाणा से गुप्तचर एजेंसियां दिल्ली पुलिस को पल-पल की सूचनाएं दे रही हैं कि कितने लोग दिल्ली जाने के लिए कहां पहुंच गए हैं। किसानों को रोकने के लिए दिल्ली की सीमा में कई स्तरीय नाकेबंदी की जा रही है। टीकरी बॉर्डर के अलावा रोहतक-दिल्ली रोड से टीकरी पीवीसी मार्केट की तरफ जाने वाले मोड़ के निकट और घेवरा मोड़ के पास भी नाकेबंदी की तैयारी की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77