[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिन मे जलती हुई स्ट्रीट लाइटे ठेकेदार व पालीका प्रशासन की लापरवाही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

दिन मे जलती हुई स्ट्रीट लाइटे ठेकेदार व पालीका प्रशासन की लापरवाही

दिन मे जलती हुई स्ट्रीट लाइटे ठेकेदार व पालीका प्रशासन की लापरवाही

बिसाऊ : बिसाऊ कस्बे के वार्ड नंबर 15 की राजुखानियो की गली में विगत 4 से 5 दिनो से दिन में पोलो पर स्ट्रीट लाइटे जल रही है! जो पालिका प्रशासन व ठेकेदार की लापरवाही को उजागर करती है! वहीं कस्बे के वार्ड नं. 16 में ताजू खां की दरगाह के आगे पूरी गली में लगभग 100 से 150 मीटर तक रात के समय अंधेरा रहता है! तो वही बिसाउ कस्बे के कई वार्डों में दिन में जलती हुई स्ट्रीट लाइटे यह बया करती है कि कहीं ना कहीं प्रशासन व ठेकेदार की लापरवाही के चलते यह सब देखने को मिल रहा है! लोगों का कहना है कि जिस समय लाइट की जरूरत रहती है उस समय स्ट्रीट लाइटे बंद रहती है।

जबकि दिन में पोलो पर स्ट्रीट लाइटे जलती रहती है! जिसका आर्थिक बोझ आम आदमी को उठाना पड़ता है!कई लोगों का कहना है कि इससे पहले जिस ठेकेदार के पास ठेका था उस समय इस तरह की लापरवाही बहुत ही काम देखने को मिलती थी! लेकिन जब से नए ठेकेदार ने कार्यभार संभाला है। तभी से लगातार कस्बे में दिन में स्ट्रीट लाइटे जलती रहती है! पालिका ईओ को ठेकेदार के प्रति ठोस कदम उठाकर जांच कर ब्लैक लिस्ट करना चाहिए।

Related Articles