बिसाऊ में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए 4 नए ऑटो टिपर रवाना, स्वच्छता अभियान को मिलेगी मजबूती
बिसाऊ में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए 4 नए ऑटो टिपर रवाना, स्वच्छता अभियान को मिलेगी मजबूती
बिसाऊ : नगर पालिका बिसाऊ द्वारा कस्बे की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण पहल करते हुए घर-घर कचरा संग्रहण के लिए चार नए ऑटो टिपरों का शुभारंभ किया गया। पालिका परिसर से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत ने बताया कि घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था के संचालन के लिए जोशी कंस्ट्रक्शन कंपनी को नया टेंडर दिया गया है। इसके तहत कंपनी द्वारा चार नए ऑटो टिपर उपलब्ध करवाए गए हैं, जिनके माध्यम से नियमित रूप से घरों से कचरा एकत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका स्वच्छ एवं सुंदर बिसाऊ के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसमें आमजन का सहयोग बेहद आवश्यक है।

ईओ कुमावत ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित वाहनों में ही डालें, जिससे कस्बे की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और स्वच्छ वातावरण का निर्माण हो सके।
इस अवसर पर कपिलेश शर्मा एवं इकबाल अहमद टाइगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान पूरे देश में जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय निकायों को आवश्यक संसाधन और उपकरण उपलब्ध करा रही है।
उन्होंने कहा कि नए ऑटो टिपरों की शुरुआत से घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी तथा कस्बे की स्वच्छता में उल्लेखनीय सुधार आएगा। नागरिकों से भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्वच्छ बिसाऊ के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता, पालिका कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता तथा कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2162877


