रिटायर्ड कैप्टन का पैसों से भरा बैग चोरी:बैंक से निकलवाए थे 50 हजार रुपए, कैंटीन में सामान खरीदने आए थे
रिटायर्ड कैप्टन का पैसों से भरा बैग चोरी:बैंक से निकलवाए थे 50 हजार रुपए, कैंटीन में सामान खरीदने आए थे
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के मंड्रेला मोड़ स्थित एक कैंटीन से दिनदहाड़े 50 हजार रुपए से भरा एक बैग चोरी हो गया। यह पूरी घटना कैंटीन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। खुड़िया का बास निवासी रिटायर्ड कैप्टन उदाराम जांगिड़ ने बताया- उन्होंने सुबह स्टेशन रोड स्थित एसबीआई बैंक से 50 हजार रुपए निकाले थे। इसके बाद वे अपनी निजी कार से मंड्रेला मोड़ स्थित कैंटीन पहुंचे।
कैंटीन में कैप्टन जांगिड़ ने रुपयों से भरा बैग पास ही एक स्टूल के पास रख दिया और सामान देखने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने मौका पाकर बैग उठाया और फरार हो गया। चोरी की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कैंटीन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस थाना प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2161692


