[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में एसडीएम ने शहर का किया दौरा:सफाई, सड़क और अतिक्रमण का लिया जायजा, शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में एसडीएम ने शहर का किया दौरा:सफाई, सड़क और अतिक्रमण का लिया जायजा, शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील

नीमकाथाना में एसडीएम ने शहर का किया दौरा:सफाई, सड़क और अतिक्रमण का लिया जायजा, शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना में एसडीएम राजवीर यादव ने नीमकाथाना शहर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर की साफ-सफाई, सड़क लाइट, अतिक्रमण और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और आमजन से शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने में सहयोग की अपील की गई।

नई सड़कों का किया दौरा

एसडीएम राजवीर यादव ने कपिल मंडी, सुभाष मंडी, सब्जी मंडी, रामलीला मैदान और पुलिया के पास बन रही नई सड़क का दौरा किया। उन्होंने इन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील

एसडीएम राजवीर यादव ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका के सफाईकर्मी लगातार काम कर रहे हैं। शहर की सभी कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में सफाई अभियान जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी कॉलोनी या गली में सफाई नहीं हो रही है, तो नागरिक नगर पालिका ईओ से संपर्क कर सकते हैं। इस निरीक्षण के दौरान नगरपालिका ईओ रणजीत सिंह सहित पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles