[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई, योगदान को याद किया:संचार क्रांति को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, कहा- मताधिकार का अधिकार दिलाया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई, योगदान को याद किया:संचार क्रांति को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, कहा- मताधिकार का अधिकार दिलाया

राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई, योगदान को याद किया:संचार क्रांति को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, कहा- मताधिकार का अधिकार दिलाया

रींगस : रींगस कस्बे में गुरुवार शाम को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। ब्लॉक इंटक की ओर से एकुआ पैलेस सरगोठ में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटक जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह लाखनी ने की। इस अवसर पर लाखनी ने कहा कि देश में संचार क्रांति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। उन्होंने युवाओं को मताधिकार का अधिकार भी दिलाया।

ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कुमावत ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं। उन्होंने कहा कि आज देश में संचार क्रांति उन्हीं की देन है, जो एक डिजिटल क्रांति थी। वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कुमावत, राजीव पारीक, महावीर पारीक, गोपाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker