टीबा बसई की बेटी कृष्णा राकेश काँवत बनीं एडीजे, गांव में खुशी की लहर
टीबा बसई की बेटी कृष्णा राकेश काँवत बनीं एडीजे, गांव में खुशी की लहर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : क्षेत्र के टीबा बसई गांव की बेटी कृष्णा राकेश काँवत ने न्यायिक सेवा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जयपुर महानगर न्यायालय से पदोन्नति प्राप्त कर चूरू जिला एवं सत्र न्यायालय में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) के पद पर नियुक्ति पाई है। उनकी इस सफलता से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कृष्णा राकेश काँवत, टीबा बसई निवासी शायर सिंह मीणा की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। सामान्य ग्रामीण परिवेश से निकलकर न्यायिक सेवा के उच्च पद तक पहुंचने का श्रेय उन्होंने अपने कठिन परिश्रम, संघर्ष, समर्पण तथा माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। इस अवसर पर डॉ. नरेश मीणा, रामचंद्र मीणा पूर्व तहसील अध्यक्ष, ओमप्रकाश मीणा पूर्व प्राचार्य, सौरभ मीणा, डॉ. करतार सिंह मीणा पूर्व प्राचार्य, बुद्धि प्रकाश मीणा, प्रदीप मीणा, डॉ रामानंद छावल महासचिव आदिवासी विकास परिषद झुंझुनूं, शंभू दयाल मीणा, अशोक कुमार, राम सिंह पूर्व सरपंच, मंगेश सिंह मीणा, प्रहलाद मीणा, गगाराम प्रजापत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि कृष्णा राकेश काँवत की यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और युवा पीढ़ी को शिक्षा व मेहनत के प्रति प्रोत्साहित करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2160294

