[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लालगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत:ग्रामीणों-गोरक्षकों का प्रदर्शन, स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लालगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत:ग्रामीणों-गोरक्षकों का प्रदर्शन, स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

लालगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत:ग्रामीणों-गोरक्षकों का प्रदर्शन, स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की संजय नगर ग्राम पंचायत के लालगढ़ गांव में देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत हो गई। इस घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीणों और गोरक्षकों ने सड़क किनारे विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई। प्रशासन के आश्वासन के बाद सुबह यह धरना समाप्त हो गया।

तेज रफ्तार वाहनों से हो रहे हादसे

ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस सड़क पर लगातार हादसे हो रहे हैं, जिससे गोवंश की जान जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को तीन दिन के भीतर सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने का भरोसा दिलाया है।

मौके पर मौजूद बिजेश कुमार सैनी और बलवीर छापोला ने जानकारी दी कि इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। देर रात अज्ञात वाहन ने गोवंश को टक्कर मारी और चालक उसे करीब सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले 10 दिनों में यह तीसरी घटना है, जिसमें गोवंश की मौत हुई है।

धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर खेतड़ी थाने से उप निरीक्षक हनुमान सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रणव शीला ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से सीसीटीवी कैमरे लगाने और सार्वजनिक निर्माण विभाग से सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की।

आश्वासन के बाद धरना समाप्त

इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी सौंपा। अधिकारियों द्वारा तीन दिन में स्पीड ब्रेकर बनाने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर कमलेश मावंडा, सत्यनारायण, अनिल सिंह, चोथूराम सैनी, मूलाराम सैनी, शेर सिंह, सत्येंद्र, सौरभ, दीपक, अभिषेक, संजय सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles