प्रियंका बुडानिया विद्या विहार नगरपालिका की ईओ:पार्षद और कर्मचारियों ने किया स्वागत, समस्याओं के त्वरित समाधान को बताया प्राथमिकता
प्रियंका बुडानिया विद्या विहार नगरपालिका की ईओ:पार्षद और कर्मचारियों ने किया स्वागत, समस्याओं के त्वरित समाधान को बताया प्राथमिकता
पिलानी : विद्याविहार नगरपालिका में बुधवार को प्रियंका बुडानिया ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) का पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर नगरपालिका के पार्षदों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्याविहार नगर पालिका का कार्यभार सौंपा
प्रियंका बुडानिया इससे पहले पिलानी नगरपालिका में ईओ के पद पर कार्यरत थीं। कुछ दिन पूर्व उन्हें प्रशासनिक कार्यों के लिए निदेशालय भेजा गया था, जिसके बाद अब उन्हें विद्याविहार नगरपालिका का कार्यभार सौंपा गया है।
समस्याओं के त्वरित समाधान को बताया प्राथमिकता
पदभार संभालने के बाद प्रियंका बुडानिया ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
इस दौरान नगरपालिका पार्षदों और स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रियंका बुडानिया के कार्यकाल में विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2160269

