[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलिंगा फाउंडेशन, भुवनेश्वर (ओडिशा) के सौजन्य से मनुमुक्त ‘मानव’ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा खेल-सामग्री वितरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यहरियाणा

कलिंगा फाउंडेशन, भुवनेश्वर (ओडिशा) के सौजन्य से मनुमुक्त ‘मानव’ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा खेल-सामग्री वितरित

कलिंगा फाउंडेशन, भुवनेश्वर (ओडिशा) के सौजन्य से मनुमुक्त 'मानव' मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा खेल-सामग्री वितरित

नारनौल : कलिंगा फाउंडेशन, भुवनेश्वर (ओडिशा) के आनुषंगिक संगठन आर्ट ऑफ गिविंग के सौजन्य से मनुमुक्त ‘मानव’ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आज ट्रस्टी डॉ. कांता भारती के कुशल संचालन और चीफ ट्रस्टी डॉ. रामनिवास ‘मानव’ के प्रेरक सानिध्य में हूडा सैक्टर स्थित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र ‘मनुमुक्त भवन’ में आयोजित समारोह में क्षेत्र के बत्तीस सरकारी विद्यालयों को नैट और दो-दो बास्केटबॉल वितरित किये गये।

नारनौल के खंड शिक्षा अधिकारी पवनकुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार मुख्य अतिथि तथा अटेली के खंड शिक्षा अधिकारी मुकेशकुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने कलिंगा फाउंडेशन की खेल-भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा कहा कि फाउंडेशन के इस प्रयास से युवा पीढ़ी का खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा। चीफ ट्रस्टी डॉ. ‘मानव’ ने भी आशा प्रकट की कि कलिंगा फाउंडेशन से प्रेरणा लेकर अन्य शैक्षणिक संस्थान तथा औद्योगिक घराने भी पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के समुचित विकास हेतु आगे आयेंगे।

उल्लेखनीय है कि कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (किट) और कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (किस्स) नामक दो विश्व-प्रसिद्ध विश्वविद्यालय संचालित करने वाले कलिंगा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों में खेल-भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘शेयर टू शाइनिंग’ योजना के तहत पूरे देश के विद्यालयों में यह खेल-सामग्री वितरित की जा रही है। बता दें, फाउंडेशन के अध्यक्ष और राज्यसभा तथा लोकसभा के सदस्य रहे डॉ. अच्युत सामंत को मनुमुक्त ‘मानव’ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा सन् 2018 में एक लाख रुपये के ‘राष्ट्रीय मनुमुक्त ‘मानव’ स्मृति-पुरस्कार’ से पुरस्कृत किया जा चुका है।

Related Articles