नवलगढ़ में ट्रांसफार्मर में लगी आग:भीषण गर्मी से बढ़ा लोड, दमकल ने आग बुझाई
नवलगढ़ में ट्रांसफार्मर में लगी आग:भीषण गर्मी से बढ़ा लोड, दमकल ने आग बुझाई
नवलगढ़ : नवलगढ़ कस्बे में खटीकों की प्याऊ के पास एक बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई। यह घटना भीषण गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर पर बढ़े हुए लोड के चलते हुई। आग लगने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारियां उठने लगीं और देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है। जिले में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से बिजली उपकरणों के फेल होने और आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2158733


