[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाय गांव में सूने मकान से लाखों का सामान चोरी:चोर पीतल और कांसे के बर्तन ले गए, पुलिस जांच में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्यसीकर

बाय गांव में सूने मकान से लाखों का सामान चोरी:चोर पीतल और कांसे के बर्तन ले गए, पुलिस जांच में जुटी

बाय गांव में सूने मकान से लाखों का सामान चोरी:चोर पीतल और कांसे के बर्तन ले गए, पुलिस जांच में जुटी

नवलगढ़ : चोरों ने बाय गांव के वार्ड 06 में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपS का सामान चुरा लिया। मकान मालिक कैलाश केडिया का परिवार कई सालों से सूरत में रह रहा है, जिसके कारण मकान लंबे समय से बंद था। मकान की देखरेख करने वाले रमेश सैन ने मंगलवार सुबह करीब सात बजे जब घर के अंदर जाकर देखा, तो उन्हें तीन कमरों के ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई।

पंचायत समिति सदस्य रिंकु पूनिया ने बताया कि चोर नंगे पांव घर में घुसे थे। उन्होंने तीन कमरों के ताले तोड़े और वारदात के बाद ताले तोड़ने में इस्तेमाल किए गए सरिए मौके पर ही छोड़ गए। पुलिस ने घटनास्थल से पैरों के निशान और सरिए कब्जे में लिए हैं।

कैलाश केडिया ने बताया कि चोरों ने कमरों को खंगाला और पीतल की 4 परात, 5 लोटा, 5 देगची, 5 प्याला, 5 गिलास, 3-4 कांसे की थाली, 5 कटोरी, 4 कचोला, 20 साड़ियां और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर नवलगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77