मोबाइल चोरी के विवाद पर हुई चाकूबाजी,खोए हुए मोबाइल की पूछताछ करने गए युवकों पर किया वार, मामला दर्ज
मोबाइल चोरी के विवाद पर हुई चाकूबाजी,खोए हुए मोबाइल की पूछताछ करने गए युवकों पर किया वार, मामला दर्ज
रींगस : मोबाइल चोरी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जब एक पक्ष के युवक खोए हुए मोबाइल को ढूंढते हुए दूसरे पक्ष के पास पहुंचे तो उन्होंने चाकूबाजी कर दी। इस दौरान चाकू के वार से तीन युवक घायल हो गए। घटना 17 मई रात करीब 11 बजे हुई। घायल युवकों का आरोप है कि 18 मई सुबह थाने पहुंचने पर भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद घटना का वीडियो वायरल होने पर 18 मई की रात मुकदमा दर्ज किया गया। घटना सीकर जिले के रींगस के एसकेएस रीको औद्योगिक क्षेत्र की है। दोनों पक्षों के लोग रीको एरिया में ही मजदूरी करते हैं।
ठेकेदार के लोगों ने कर दिया हमला
मुकदमा दर्ज करवाने वाले आदेश और चाकू के वार से घायल हुए राहुल (19) ने बताया – सत्येंद्र फुटवियर कंपनी में ठेकेदार है। आरोपी ठेकेदार के लोग और हम रीको एरिया में आसपास ही किराए के कमरों में रहते हैं। 17 मई की रात को हम दोनों (आदेश और राहुल) सचिन के साथ कमरे के बाहर दीवार पर बैठे थे। पास ही सत्येंद्र ठेकेदार और उसके लोग बैठे थे। कुछ देर बाद ठेकेदार के लोग वहां से अपने कमरे में चले गए। इस दौरान हमें पता चला कि सचिन का मोबाइल खो गया। मोबाइल की पूछताछ के लिए सत्येंद्र के ताऊ के बेटे सुमित के पास गए। इस दौरान कहासुनी हुई और अचानक सत्येंद्र, सुमित, हिमांशु, दयांशु, गुलशन, सचिन, शिवम, रोशन सहित ग्यारह लोगों ने चाकू और अन्य हथियारों से मारपीट की। हमले के बाद डर के कारण हम तीनों रात को कमरे पर चले गए।
आदेश ने बताया – सुबह तीनों पुलिस थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पुलिस को चाकू से हुए शरीर पर अनेक घाव भी दिखाए, फिर भी कोई मदद नहीं मिली और न ही इलाज करवाया गया। इस पर हुए निराश होकर हम कमरे पर चले गए। वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार रात पुलिस कमरे पर पहुंची। रात करीब 10 बजे पुलिस ने थाने लाकर मुकदमा दर्ज किया।


कार्यवाहक एसएचओ दिलीप कुमार मीणा ने बताया – रीको इलाके में 17 मई की रात को मोबाइल की बात को लेकर दो पक्षों में हल्की मारपीट हुई थी। जानकारी मिलते ही 18 मई को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जांच शुरू कर दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2158535


