[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नानी बीहड़ में पेड़ पर लटका मिला शव:क्रिकेट खेलने आए बच्चों ने देखा; मोबाइल से पहचान के बाद बेटा पहुंचा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नानी बीहड़ में पेड़ पर लटका मिला शव:क्रिकेट खेलने आए बच्चों ने देखा; मोबाइल से पहचान के बाद बेटा पहुंचा

नानी बीहड़ में पेड़ पर लटका मिला शव:क्रिकेट खेलने आए बच्चों ने देखा; मोबाइल से पहचान के बाद बेटा पहुंचा

सीकर : सीकर शहर में 44 साल का व्यक्ति पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर लटक गया। क्रिकेट खेलने के लिए आज सुबह बच्चे पहुंचे, तब शव लटकता देखा। मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान हो पाई, तब बेटा पहुंचा। पुलिस ने परिवार को हादसे की जानकारी देकर मौके पर बुलाया। इसके बाद एसके हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। हादसा कोतवाली थाना इलाके में स्थित नानी बीहड़ का है।

सुसाइड का कारण नहीं आया सामने

कोतवाली पुलिस थाने के ड्यूटी ऑफिसर ASI तूफान सिंह ने बताया कि मृतक का नाम नौरंगलाल (44) निवासी दुगोली है। आज सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि नानी बीहड़ में पेड़ से एक शव लटका हुआ है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और FSL टीम को भी बुलाया गया। मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर पहचान के बाद उनके परिवार को सूचना दी गई। मृतक खल चूरी बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker