गुढ़ागौड़जी के भोड़की में ट्रैक्टरों पर निकली अनोखी बारात:दूल्हा ट्रैक्टर से पहुंचा दुल्हन लेने, डेढ़ दर्जन ट्रैक्टरों के काफिले ने खींचा लोगों का ध्यान
गुढ़ागौड़जी के भोड़की में ट्रैक्टरों पर निकली अनोखी बारात:दूल्हा ट्रैक्टर से पहुंचा दुल्हन लेने, डेढ़ दर्जन ट्रैक्टरों के काफिले ने खींचा लोगों का ध्यान
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी क्षेत्र स्थित भोड़की गांव की महला की ढाणी में एक किसान परिवार की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दूल्हा जितेंद्र महला अपनी दुल्हन को लेने घोड़ी या लग्जरी कार की बजाय ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचा। पूरी बारात भी ट्रैक्टरों पर ही रवाना हुई, जिसने सभी का ध्यान खींचा।
महला की ढाणी निवासी किसान भारमल महला के पुत्र जितेंद्र महला की बारात भड़ौंदा खुर्द गांव गई। इस अनोखी बारात में करीब 130 बाराती शामिल हुए। डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों का काफिला एक साथ सड़क पर नजर आया, जिन्हें आकर्षक लेकिन साधारण तरीके से सजाया गया था।
दूल्हे जितेंद्र महला ने बताया कि वे किसान परिवार से हैं और खेती-किसानी उनकी पहचान है। इसी कारण उन्होंने अपनी शादी में ग्रामीण संस्कृति और किसान परंपरा को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर किसान का सबसे बड़ा साथी होता है, इसलिए उस पर सवार होकर दुल्हन लेने जाना उनके लिए गर्व की बात थी।

बारात के इस अनूठे अंदाज ने रास्तेभर लोगों का ध्यान खींचा। जहां भी ट्रैक्टरों का यह काफिला पहुंचा, लोग रुककर वीडियो और तस्वीरें लेने लगे। ग्रामीणों ने इस पहल को किसानों के सम्मान और ग्रामीण संस्कृति से जुड़ा एक अनूठा संदेश बताया। यह शादी अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे आधुनिक समय में ग्रामीण परंपराओं को बढ़ावा देने वाली एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2158536


