कार ने सड़क किनारे खड़े बच्चे को मारी टक्कर,मौत:टक्कर के बाद बेकाबू हो पेड़ से टकराई, कार सवार 3 लोग घायल
कार ने सड़क किनारे खड़े बच्चे को मारी टक्कर,मौत:टक्कर के बाद बेकाबू हो पेड़ से टकराई, कार सवार 3 लोग घायल
नीमकाथाना : नीमकाथाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक कार ने साइकिल के साथ खड़े बच्चे को टक्कर मार दी। घटना में तोहित(14) की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जोरा मीणा की ढाणी के पास एक तेज कार ने साइकिल के साथ खड़े तोहित को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तोहित ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पेड़ से टकराई कार, 3 घायल
हादसे में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महेश, धर्मपाल और सुमित शामिल हैं, जो नीमकाथाना के वार्ड नंबर 19 के निवासी हैं। उन्हें आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। मृतक बालक के शव को जिला अस्पताल की माॅर्च्युरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस के एएसआई सुरेश कुमार जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2158522


