[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नरेगा में वित्तीय अनियमितता में 3कार्मिकों पर पेनाल्टी:ग्राम विकास अधिकारी सहित 2 पर कार्रवाई, दो मेट भी ब्लैक लिस्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानापाटनराजस्थानराज्यसीकर

नरेगा में वित्तीय अनियमितता में 3कार्मिकों पर पेनाल्टी:ग्राम विकास अधिकारी सहित 2 पर कार्रवाई, दो मेट भी ब्लैक लिस्ट

नरेगा में वित्तीय अनियमितता में 3कार्मिकों पर पेनाल्टी:ग्राम विकास अधिकारी सहित 2 पर कार्रवाई, दो मेट भी ब्लैक लिस्ट

पाटन : पाटन पंचायत समिति में मनरेगा कार्य में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। सीकर जिला परिषद के मनरेगा लोकपाल हरिराम के अनुसार परिवाद की जांच के बाद तीन कार्मिकों पर शास्ति लगाने और वसूली के आदेश जारी किए हैं।

जांच में पाया गया कि ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायक और मेट ने राज्य सरकार के आदेशों, विभागीय दिशा-निर्देशों तथा योजना प्रावधानों का पालन नहीं किया गया। इस प्रकरण में 2850 रुपए की वित्तीय अनियमितता साबित हुई है।

लोकपाल ने आदेश दिया है कि ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ तकनीकी सहायक से अनुपातिक रूप से 950-950 रुपये की राशि पृथक-पृथक वसूल कर राजकोष में जमा करवाई जाए। साथ ही, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 की धारा 25 के तहत ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत डूंगाकीनांगल, कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ तकनीकी सहायक पर 1000-1000 रुपए की पेनाल्टी लगाई गई है।

इसके अतिरिक्त, विकास अधिकारी पंचायत समिति पाटन को निर्देश दिए गए हैं कि अनियमितता के दोषी पाए गए 2 मेट की आईडी तत्काल ब्लॉक कर उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाए।

Related Articles