NEET पेपर लीक होने के खिलाफ झुंझुनूं में छात्र आक्रोशित:SFI और DYFI के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, बोले- NTA पर बैन लगाए
NEET पेपर लीक होने के खिलाफ झुंझुनूं में छात्र आक्रोशित:SFI और DYFI के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, बोले- NTA पर बैन लगाए
झुंझुनूं : मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (NEET-UG) पेपर लीक को लेकर झुंझुनूं के छात्र संगठनों में भी भारी आक्रोश है। सोमवार को जिला मुख्यालय पर छात्र संगठन एसएफआई (SFI) और डीवाईएफआई (DYFI) के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरें और विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए (NTA) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
बच्चों का भविष्य अंधेरे में धकेलने का आरोप
कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपने पहुंचे छात्र नेताओं ने कहा कि गत 3 मई 2026 को हुई यूजी नीट परीक्षा का पेपर लीक होना NTA की बहुत बड़ी नाकामी है।
छात्र प्रतिनिधियों का कहना था कि देश और जिले के लाखों होनहार बच्चे सालभर दिन-रात मेहनत करके इस परीक्षा की तैयारी करते हैं। लेकिन इस लचर और भ्रष्ट सिस्टम ने उन बच्चों के सपनों और उनके भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है। इस बड़ी धांधली के कारण परीक्षा देने वाले हजारों छात्र और उनके माता-पिता आज भारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।
छात्र संगठनों ने रखीं ये 4 मांगें
- शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी: नीट पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केन्द्रीय उच्च शिक्षा मंत्री को तुरंत उनके पद से बर्खास्त किया जाए।
- NTA पर लगे बैन: बार-बार परीक्षाओं की शुचिता और गोपनीयता बनाए रखने में नाकाम साबित हो रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को तुरंत प्रतिबंधित (बैन) किया जाए।
- दोषियों को मिले कड़ी सजा: नीट पेपर लीक मामले के पीछे सक्रिय बड़े नकल गिरोह और इसमें शामिल सभी अधिकारियों व आरोपियों की पहचान की जाए और उन्हें कोर्ट के जरिए सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।
- पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा: भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए देश में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता और कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा आयोजित करवाया जाए।
इनकी रही मौजूदगी
एसएफआई तहसील झुंझुनूं के महासचिव आकाश धायल, डीवाईएफआई झुंझुनूं के महासचिव योगेश कटारिया, छात्र प्रतिनिधि शोभचंद्र और अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157122


