घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलें चोरी:CCTV में कैद हुए नकाबपोश, चार मोटरसाइकिलों पर भागते दिखे आरोपी
घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलें चोरी:CCTV में कैद हुए नकाबपोश, चार मोटरसाइकिलों पर भागते दिखे आरोपी
सूरजगढ़ : झुंझुनूं के सूरजगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 25 में वाहन चोरों ने एक ही रात में दो मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के बाहर खड़ी दोनों बाइक लेकर फरार हो गए। सुबह करीब 7 बजे पीड़ित को चोरी का पता चला, जिसके बाद सूरजगढ़ थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें संदिग्ध युवक चेहरा ढककर बाइक ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई ताराचंद को सौंपी है।
घर के बाहर खड़ी थीं दोनों बाइक
पीड़ित राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि रोज की तरह उन्होंने रात को अपनी दोनों मोटरसाइकिलें घर के बाहर खड़ी की थीं। सुबह जब वह उठकर बाहर आए तो दोनों बाइक गायब मिलीं। चोरी हुई मोटरसाइकिलों के नंबर RJ18 SU 3534 और RJ18 XS 5050 हैं। राजेंद्र प्रसाद ने आसपास तलाश करने के साथ पड़ोसियों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद उन्होंने सूरजगढ़ पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध युवक
चोरी की वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने अपने चेहरे पीले रंग के कपड़े से ढक रखे थे। पहले फुटेज में दोनों युवक मोटरसाइकिलों का लॉक तोड़ने के बाद उन्हें पैदल घसीटते हुए गली से बाहर ले जाते नजर आ रहे हैं।
चार मोटरसाइकिलों पर भागते दिखे आरोपी
एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक चार अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर तेज रफ्तार में जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर आरोपियों के आने-जाने के रास्तों को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़ित की शिकायत पर सूरजगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक ताराचंद को सौंपी गई है। पुलिस की टीम कस्बे के चौराहों और मुख्य रास्तों पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
स्थानीय लोगों ने गश्त बढ़ाने की मांग की
सूरजगढ़ क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं और रात के समय गाड़ियों को निशाना बना रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157121


