डाडा फतेहपुरा में जीओ मशीन नहीं होने से बिजली समस्या:फाल्ट पर मेन VCB ट्रिप, अधिकारी बोले- जल्द लगाई जाएगी मशीन
डाडा फतेहपुरा में जीओ मशीन नहीं होने से बिजली समस्या:फाल्ट पर मेन VCB ट्रिप, अधिकारी बोले- जल्द लगाई जाएगी मशीन
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के डाडा फतेहपुरा गांव में बिजली व्यवस्था में एक बड़ी खामी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। पावरहाउस के बांसियाल फीडर पर जीओ (लाइट काटने वाली मशीन) न होने के कारण छोटी तकनीकी खराबी आने पर भी पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
नियमानुसार किसी फीडर पर फाल्ट आने पर केवल उसी फीडर का VCB (वैकेयूम सर्किट ब्रेकर) ट्रिप होना चाहिए। हालांकि डाडा फतेहपुरा में फाल्ट आने पर मुख्य मशीन का VCB ट्रिप हो जाता है, जिससे डाडा और फतेहपुरा दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति एक साथ ठप हो जाती है।
इसके साथ ही बांसियाल फीडर पर मरम्मत कार्य के दौरान भी मुख्य मशीन को बंद करना पड़ता है। इस तकनीकी खामी के कारण ग्रामीणों को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि बांसियाल फीडर पर जीओ मशीन स्थापित कर दी जाए, तो मरम्मत कार्य के दौरान केवल संबंधित लाइन को बंद किया जा सकेगा और शेष क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति जारी रखी जा सकेगी।
बीएसएनएल के सुरेश सिंह ने बताया कि बार-बार पूरी बिजली आपूर्ति बंद होने से आम लोगों के साथ-साथ नेटवर्क और अन्य आवश्यक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण मोहित सिंह ने इसे विभाग की तकनीकी लापरवाही बताते हुए कहा कि छोटे फाल्ट में भी पूरे गांव की बिजली काट दी जाती है। ग्रामीण रणजीत ने बताया कि वे लंबे समय से जीओ मशीन लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
इस संबंध में संबंधित विभाग के सहायक अभियंता (AEN) और कनिष्ठ अभियंता (JEN) ने बताया कि कि एक-दो दिन में जीओ मशीन लगा दी जाएगी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से इस समस्या का जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि उन्हें बार-बार होने वाली अनावश्यक बिजली कटौती से राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157121


