नवलगढ़ में नाकाबंदी तोड़ भागे दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार होने के बाद भी टीम ने जारी रखी थी कार्रवाई
नवलगढ़ में नाकाबंदी तोड़ भागे दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार होने के बाद भी टीम ने जारी रखी थी कार्रवाई
नवलगढ़ : गोठड़ा थाना पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी ब्लैक रंग की थार गाड़ी जब्त की है।
रविवार को इन आरोपियों का पीछा करने के दौरान नवलगढ़ पुलिस की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें काॅन्स्टेबल भींवाराम मेघवाल शहीद हो गए, जबकि नवलगढ़ सीआई अजय सिंह घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने, बैरिकेडिंग तोड़ने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
गोठड़ा थानाधिकारी धर्मेंद्र मीणा ने बताया – पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध थार गाड़ी नाकाबंदी तोड़कर भाग रही है। सबसे पहले आरोपियों ने दादिया क्षेत्र में पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी और तेज रफ्तार में गोठड़ा थाना क्षेत्र की ओर भाग निकले। यहां भी उन्होंने पुलिस की बैरिकेडिंग को टक्कर मारते हुए फरार होने का प्रयास किया।
सूचना मिलते ही विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें सक्रिय हो गईं और आरोपियों का पीछा शुरू किया गया। इसी दौरान पीछा कर रही नवलगढ़ पुलिस की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कांस्टेबल भींवाराम मेघवाल शहीद हो गए, जबकि सीआई अजय सिंह घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी
हादसे के बावजूद पुलिस ने पीछा जारी रखा। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाके में घेराबंदी की गई और आखिरकार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने भोजाका बास (पिलानी) निवासी अमित श्योराण और बूढ़ा का बास, थाना हमीरवास (चूरू) निवासी अमित भामिल को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जयपुर से आ रहे थे। डीएसपी महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपियों ने सीकर, दादिया और गोठड़ा थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी तोड़ी थी। इस संबंध में दादिया और गोठड़ा थानों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी अमित श्योराण के खिलाफ मारपीट और नकबजनी के चार मामले दर्ज हैं, जबकि अमित भामिल पर चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2157113


