[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चलती बाइक का टायर फटा:सूरजगढ़ के घरडु चौराहे पर हादसा, एक ही परिवार के चार लोग घायल

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

चलती बाइक का टायर फटा:सूरजगढ़ के घरडु चौराहे पर हादसा, एक ही परिवार के चार लोग घायल

चलती बाइक का टायर फटा:सूरजगढ़ के घरडु चौराहे पर हादसा, एक ही परिवार के चार लोग घायल

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र के घरडु चौराहे पर रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक का अचानक टायर फटने से वह बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को संभाला और तुरंत सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की पहचान कुलोठ खुर्द निवासी प्रवीण पुत्र होशियार सिंह (36), उनकी पत्नी सरिता (30), पुत्र भूपेश (6) और पुत्री वंदना (5) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, टायर फटने की तेज आवाज आई और बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।

Related Articles